NEW DELHI(PTI): In a stern warning to party MPs, Prime Minister Narendra Modi on Tuesday told them not to make remarks which give leverage to the opposition. He asked them to adhere to the party line and follow the government's ideology.
No one should cross the 'laxman rekha': Modi's stern warning to BJP MPs
![]()
Modi talked tough to his party MPs at the BJP's parliamentary party meeting which is held every Tuesday when Parliament is in session. He made it clear no one should cross the line or the 'laxman rekha'.
The Prime Minister, once again, made his displeasure known at the comments made by some of his party's MPs, including Sakshi Maharaj who had called Mahatma Gandhi's assassin Nathuram Godese a 'patriot'. Sakshi Maharaj was later forced to retract his remarks and apologize.
Earlier, Union minister Sadhavi Niranjan Jyoti had used obscene language during a rally which also invited the wrath of the opposition.

मोदी की चेतावनी, लक्ष्मण रेखा न लांघें बीजेपी सांसद
नई दिल्ली: अपने सांसदों के बोल बचन से परेशान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी पार्टी के सांसदों को संभलकर बोलने और अपने आचरण का ध्यान रखने की नसीहत दी है। बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग में पीएम ने पार्टी के सांसदों को लक्ष्मण रेखा पार न करने की सलाह दी है। पार्टी संसदीय दल की मीटिंग हर मंगलवार को होती है और प्रधानमंत्री ने दो सप्ताह पहले भी ऐसी ही एक मीटिंग में सांसदों से कहा था कि वे 'राष्ट्र के नाम संदेश' न दिया करें।
सूत्रों ने बताया कि मीटिंग में मोदी ने कहा, 'सांसद बेवजह की बयानबाजी की जगह तथ्यों पर ध्यान दें और किसी भी ऐसे बयान से बचें, जिससे विरोधियों को सरकार पर निशाना साधने का मौका मिले।' उन्होंने कहा, 'विरोधी दल सरकार को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे में सांसद बेवजह की बयानबाजी के बजाय लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के बारे में सोचें।' पार्टी नेतृत्व को महसूस हो रहा है कि नेताओं की बयानबाजी से विकास का अजेंडा पटरी से उतरता है और विपक्ष को सरकार के खिलाफ एकजुट होने का मौका मिलता है।
प्रधानमंत्री ने कथित तौर साक्षी महाराज द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने को लेकर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई। इस मामले में विपक्ष ने संसद में जमकर हंगामा मचाया था और लोकसभा में बयान को लेकर साक्षी महाराज द्वारा माफी मांगे जाने के बाद ही मामला शांत हुआ था। फिलहाल कथित धर्म परिवर्तन को लेकर विपक्ष संसद में गतिरोध बनाए हुए है और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ लगातार धर्म परिवर्तन के समर्थन में सार्वजनिक बयान दे रहे हैं।
दो सप्ताह पहले दिल्ली की एक सभा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के बयान के बाद पीएम ने बीजेपी सांसदों को चेतावनी दी थी, 'देश के नाम संदेश न दिया करें। मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा।' इस मीटिंग में मोदी ने सभी सासंदों को निर्देश दिया था संसदीय दल की मीटिंग में दोनों सदनों के सांसद समय से पहुंचे। हालांकि, बताया जा रहा है कि आज सुबह भी करीब 26 सांसद देर से पहुंचे। देर से पहुंचने वालों में नितिन गडकरी, महेश शर्मा, संतोष गंगवार और राव इंद्रजीत सिंह प्रमुख हैं।
0 comments:
Post a Comment